Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाबी सिंगर Ammy Virk की पत्नी-बेटी UAE में फंसी, सोशल मीडिया पर...

पंजाबी सिंगर Ammy Virk की पत्नी-बेटी UAE में फंसी, सोशल मीडिया पर डाली भावुक पोस्ट 

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पंजाबी एक्टर-सिंगर Ammy Virk ने भावुक पोस्ट साझा कर बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी UAE में फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात उनके दिल पर भारी पड़ रहे हैं और एक पति व पिता के तौर पर वह खुद को भावनात्मक रूप से तनावग्रस्त महसूस कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर विर्क ने लिखा कि उनकी बेटी उनसे कह रही है— “पापा, अगर कुछ होगा तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं मजबूत लड़की हूं, आप चिंता मत करो।” विर्क ने कहा कि यह वे शब्द नहीं हैं जो कोई पिता सुनना चाहता है। उन्होंने लिखा कि मिडिल ईस्ट से आने वाली हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है।

एमी विर्क ने आगे कहा कि वह सिर्फ अपने परिवार ही नहीं, बल्कि वहां फंसे हर व्यक्ति और उनके परिजनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने UAE सरकार और वहां के प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित रखने के प्रयासों की सराहना भी की।

इधर, पंजाब के मानसा का एक कपल भी दुबई में फंसा बताया जा रहा है, जो हनीमून के लिए गया था। विदेशों में फंसे पंजाबियों के मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर सहायता मांगी जा सकती है।

विर्क ने अंत में अपील की कि सभी लोग शांति, स्थिरता और सभी परिवारों की सुरक्षा के लिए दुआ करें और उम्मीद जताई कि यह कठिन दौर जल्द बीत जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular