सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब चार महीने से फरार चल रहा मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, वीज़ा दस्तावेजों की जांच के दौरान उसकी पहचान की पुष्टि हुई, जिसके बाद स्थानीय एजेंसियों ने पूछताछ की और भारतीय एजेंसियों को सूचना दी। कानूनी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद आरोपी को भारत डिपोर्ट किए जाने की संभावना है।





