Pb8Live News: जालंधर जिले के नकोदर की कोर्ट ने खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। सोमवार को उन्हें भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सब-डिवीजनल जुडीशियल मजिस्ट्रेट सिमरनजीत कौर की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 2 दिन की मंजूरी दी। हरजीत सिंह पहले से ही बठिंडा जेल में बंद थे, जहां से उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। यह मामला 20 मार्च 2023 की घटना से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि हरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह का हवाला देकर कुछ लोग पिस्तौल की नोक पर एक घर में घुसे थे। आरोपियों पर आईपीसी की धाराएं 449, 342, 506, 34 और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 व 27 के तहत केस दर्ज है।





