Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर ग्रेनेड अटैक केस: NIA की बड़ी कार्रवाई, बटाला से तीन हैंड...

अमृतसर ग्रेनेड अटैक केस: NIA की बड़ी कार्रवाई, बटाला से तीन हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल जब्त

Amritsar grenade attack case: Major action by NIA, three hand grenades and pistol seized from Batala

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News: NIA को अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एजेंसी ने आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ सनी की निशानदेही पर गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित गांव भामरी से तीन हैंड ग्रेनेड और एक 30 बोर की पिस्तौल बरामद की है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, यह हथियार और विस्फोटक शरणजीत को विदेशी हैंडलर्स ने पंजाब की शांति और सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश के तहत उपलब्ध कराए थे। NIA ने इस मामले में आरोपी शरणजीत को बिहार के गया से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में पता चला कि वह अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन मंदिर पर हुए हमले की साजिश में शामिल था। यह हमला मार्च 2025 में बाइक सवार गुरसिदक सिंह और विशाल गिल ने विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर अंजाम दिया था।

जांच के दौरान शरणजीत ने खुलासा किया कि 1 मार्च 2025 को उसे चार ग्रेनेड मिले थे। इनमें से एक ग्रेनेड उसने 15 मार्च को मंदिर पर हमले से दो दिन पहले हमलावरों को सौंपा था। NIA का कहना है कि इस आतंकी साजिश के तार यूरोप, अमेरिका और कनाडा में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए हैं। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular