जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। न्यू बलदेव नगर इलाके में सड़क किनारे स्थित एक सरकारी सार्वजनिक शौचालय से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 
जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाथरूम लंबे समय से बंद पड़ा था और अंदर का सामान पहले ही चोरी हो चुका था। पुलिस मौत के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच कर रही है।





