Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABनगर निगम में एक और घोटाला

नगर निगम में एक और घोटाला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : लुधियाना नगर निगम में लगातार नए घोटाले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पिछले 4 साल से चल रहा एक अनोखा घोटाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कूड़ा ढोने के लिए ठेका कंपनी को हर महीने एक करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं और अब तक कुल 48 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इस काम के लिए निगम खुद के टिप्परों का भी इस्तेमाल कर सकता था। आपको बता दें कि 35 करोड़ रुपए के 40 गार्बेज टिप्पर नगर निगम द्वारा खरीदे गए थे। पहले इन टिप्परों को एक कंपनी को दिया गया था परंतु 2021 के बाद ये टिप्पर नगर निगम को दे दिए गए। इसके बाद ही घोटाला शुरू हुआ और निगम अफसरों ने 40 टिप्पर रिकॉर्ड से हटा दिए। इसके चलते ठेकेदार को हर महीने एक करोड़ रुपए कूड़ा उठाने के लिए दिए जा रहे हैं और कई टिप्पर निगम की खाली जमीन पर ही रखे गए हैं जोकि पिछले 4 साल से नहीं चले और कंडम हो चुके हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular