अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 10 आधुनिक पिस्तौल व 500 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, ये आरोपी अंतर-जिला तस्करी गैंग चला रहे थे और पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर से जुड़े थे। हथियार पंजाब में गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे। अमृतसर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में अमृतसर का राजन, फाजिल्का का सुरिंदर पाल और तरनतारण का जगजीत शामिल हैं। पूछताछ के ज़रिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।





