Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअरविंद केजरीवाल ने पंजाब में निकाला रोड शो, केंद्र पर साधा निशाना,...

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में निकाला रोड शो, केंद्र पर साधा निशाना, बोले मुझे झूठे केस में फसाया, 15 दिन मुझे इंसुलिन नहीं दी !

Arvind Kejriwal took out road show in Punjab

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS


लोकसभा चुनावों के बीच जमानत पर बाहर आए AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल 2 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। आज उन्होंने अमृतसर लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के समर्थन में रोड शो निकाला।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा- जेल से निकलकर आप के पास आ रहा हूं। मुझे झूठ केस में फंसा कर जेल में डाल दिया था। जब मान साहब मुझसे जेल में मिलने आते थे तो मैं मान साहब से यही पूछता था कि पंजाब में लोग खुश हैं या नहीं। 

हमने दिल्ली और पंजाब में बिजली माफ कर दी,  सरकारी स्कूल सुधारे, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बना दिए,क्या इसलिए जेल में डाला। जेल में मुझे 15 दिन इन्सुलिन नहीं दिया।  मैं जेल में जाऊंगा या नहीं, यह आप पर निर्भर करेगा। ऐसे में जब वोट डालने जाना तो देखना कि आप केजरीवाल की आजादी के लिए वोट डालना है या जेल भेजना है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular