Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ी वारदात, दिन चढ़ते ही मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियां...

पंजाब में बड़ी वारदात, दिन चढ़ते ही मेडिकल स्टोर मालिक की गोलियां मारकर हत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में आए दिन हत्या और लूटपाट जैसी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही। तजा मामला गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से सामने आया है। यहां आज सुबह बदमाशों ने बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी मुताबिक रणबीर सिंह बेदी रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे अपनी दुकान खोल रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी हालत बिगड़ गई और अमृतसर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच फिरौती के एंगल से भी कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular