Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABलुधियाना में ड्यूटी के दौरान ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को...

लुधियाना में ड्यूटी के दौरान ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना में आज सुबह रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी रेंज के दफ्तर में एक पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय ASI तीर्थ सिंह के रूप में हुई है। वह मुल्लापुर दाखा के रहने वाले थे और लगभग 5 साल से यहां तैनात थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 3 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीर्थ सिंह मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी पर तैनात थे। उनके तीन बच्चे हैं, जो फिलहाल कनाडा में रहते हैं। आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उनके परिजनों और साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular