दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान हुई। शुरुआती जानकारी में पता चला कि किसी ने रेखा गुप्ता की तरफ किसी ने पत्थर जैसी कोई चीज फेंकी है। हमले में रेखा गुप्ता को हल्की चोटें आई हैं। इस घटना की दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ी निंदा की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।





