फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत राजू के दरवेश पिंड स्थित घर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 20–25 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। मौके से कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं जिन्हें फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके जिन पर राजा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
AAP नेता दलजीत राजू ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद गांव में दहशत और सुरक्षा को लेकर भारी चिंता का माहौल है।





