जालंधर के सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करने के आरोप में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्चा छत पर खेल रहा था, तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डाला था। घटना को मोहल्ले के एक व्यक्ति ने देख लिया और शोर मचाया।
सूचना मिलने पर डिविजन-8 की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस के सामने आरोपी ने माना कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। उससे गलती हो गई है। पुलिस का कहना है कि चश्मदीदों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।





