Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजिला प्रशासकीय कप्लेक्स में 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च को

जिला प्रशासकीय कप्लेक्स में 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च को

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में दो बूथों की अलॉटमेंट के लिए कुल 39 बूथों की नीलामी/बोली 13 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे सहायक कमिश्नर (ज) की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में रखी गई है। जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोर्ट परिसर के रद्द किए गए बूथों की नीलामी कोर्ट कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बोली लगाना चाहते है वे अपना आवेदन 12 मार्च 2025 को सायं 4 बजे तक अपनी आईडी के साथ सहित नजारत शाखा, कार्यालय डिप्टी कमिश्नर जालंधर (कमरा नंबर 122,123) में जमा करवा सकते है। बूथों का विवरण और बोली की शर्तें किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर (कमरा नंबर 122,123) के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है। यदि आवेदन जमा करने या बोली लगाने के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले दिन काम वाले दिन की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर जालंधर के पास बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरभित है। बोली से संबंधित कोई भी शुद्धिपत्र/संशोधन कायालयकी वेबसाइट www.Jalandhar.nic.in/ नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा और इस संबंध में कोई अलग से विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular