pb8 live news : रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम जेल से बाहर आ गए हैं. 7 नवंबर को जोधपुर हाई कोर्ट ने आसाराम को इलाज के लिए 30 दिन की पैरोल दी थी. वह जोधपुर में भगत की कोठी स्थित एक निजी आयुर्वेदिक अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे। रविवार रात उन्हें एंबुलेंस से लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच आसाराम के समर्थकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए अस्पताल के बाहर जमा हो गई.वरिष्ठ न्यायाधीश दिनेश मेहता और न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर की उच्च न्यायालय की पीठ ने आसाराम के इलाज की अनुमति देने के लिए एक आवेदन पर यह आदेश पारित किया। आसाराम को 11 साल में दूसरी बार इलाज के लिए पैरोल मिली है. इससे पहले उन्हें अगस्त में 7 दिन की पैरोल मिली थी.





