PB8LIVE NEWS: लुधियाना के फिरोजगांधी मार्केट स्थित प्राइवेट बैंक के बाहर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने बैंक मैनेजर को गोली मार दी। गोली मैनेजर की बाजू के आर-पार हो गई। हालांकि बदमाशों से दूसरा फायर मिस हो गया। लोगों को इकठ्ठा होता देकह हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में बैंक मैनेजर विशाल बांसल को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वीरवार रात वह बैंक से छुट्टी के बाद करीब 9 बजे बैंक के बाहर अपनी गाड़ी में लैपटॉप में अन्य सामान रख रहा था। इस दौरान बाइक पर आए 2 हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। हमलावरों ने एक गोली चलाने के बाद दूसरी गोली चलानी चाही तो उनकी पिस्टल मिस कर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





