PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और स्कूल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
ईमेल में दावा किया गया कि आज 3–4 स्कूलों में बम धमाके होंगे। मेल ‘बिली हाल’ के नाम से भेजा गया है, जिसमें गुरु रविदास महाराज के प्रति सम्मान जताते हुए पीएम मोदी के दौरे को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में खालिस्तान समर्थक संदर्भों के साथ डेरा बल्लां को भी निशाने पर बताया गया है।
हालांकि, गुरु रविदास महाराज की जयंती के चलते जालंधर में पहले से ही स्कूलों में छुट्टी है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है।





