Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABभगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने 27 सितंबर को विशाल तीर्थ यात्रा की...

भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने 27 सितंबर को विशाल तीर्थ यात्रा की तैयारियों को लेकर अमृतसर प्रशासन के साथ मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

Bhagwan Valmiki Utsav Committee met with Amritsar administration and submitted a memorandum regarding preparations for the huge pilgrimage on 27th September

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: – भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस (07 अक्तूबर 2025) के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी जालंधर की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे यह यात्रा प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला (जालंधर) से आरंभ होकर पटेल चौक, मकसूदा मंडी, सूरानसी, बिद्धीपुर फाटक, ब्यास, रइया होते हुए अमृतसर शहर पहुँचेगी। यात्रा का समापन भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर में होगा।

यात्रा में पालकी साहिब के साथ गाड़ियाँ, बसें और स्कूटर-मोटरसाइकिलों का विशाल काफिला शामिल होगा। इस संबंध में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर साहिब से मुलाकात कर तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की।

जिसमें यात्रा के दौरान शहर के प्रवेश द्वारों पर सजावटी गेट लगाने, पूरे मार्ग की साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा और यातायात को सुचारू रखने के साथ कई अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

कमेटी ने डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर आग्रह किया है कि शहर के प्रवेश द्वारों पर सजावटी गेट लगाए जाएं, पूरे मार्ग की साफ-सफाई और सजावट की जाए, सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। जिससे की सांगत को किसी भी तरह कि परेशानी ना हो। साथ ही, भगवान वाल्मीकि आश्रम (राम तीर्थ), अमृतसर में पहुँचने वाली संगत के लिए लंगर और रात में ठहरने की उचित व्यवस्था प्रशासन की ओर से करवाई जाए। इस विशाल तीर्थ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

इस मौके पर भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल, भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान राजीव गोरा, संत अशोक लंकेश ऋषि जी, दीपक तेलु,, जतिंदर निक्का, गुलजार खोसला, चेतन नाहर, आनंद बैंस, रमन गिल सहित कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular