pb8 live news : पंजाब में नशे के विरुद्ध मान सरकार का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच जालंधर में एक बार फिर नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजल एक्शन देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में आज सुबह-सुबह भार्गव कैंप इलाके में पुलिस पहुंची और नशा तस्करी की कमाई से बनाए गए 2 घरों पर डिच मशीन चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 3 भाईयों रोहित, जितेंद्र व वरिंदर सिंह उर्फ मोला के भार्गव कैंप में स्थित घरों को तोड़ा गया है, जोकि बड़े ड्रग तस्कर हैं। तीनों भाई नशा तस्करी के कई मामलों में नामजद हैं।





