Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर, लुधियाना, अमृतसर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन

जालंधर, लुधियाना, अमृतसर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :रेलवे में पार्सल के तहत के गलत जानकारी देकर बुकिंग करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डी.आर.एम. सजंय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल द्वारा पार्सल के तहत बुक की जा रही वस्तुओं की निगरानी के लिए पार्सल कार्यालयों में 15 दिनों के लिए एक विशेष पार्सल जांच अभियान शुरू किया गया है।

यह अभियान  वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनु गर्ग की अगुवाई में चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान फिरोजपुर कैंट, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशनों पर चलाया जा रहा है। यह अभियान बुक किये गए पार्सल और लीज पर लिए जाने वाले पार्सल दोनों पर चलाया जा रहा है। इस अभियान में पार्सल कर्मचारी और आर.पी.एफ. जवान द्वारा संयुक्त रूप से पार्सलों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान गलत घोषित वस्तु पाए जाने पर यात्री या पार्टी पर रेलवे नियमों के अनुसार उचित कार्यवाही की जा रही है। लुधियाना में गलत घोषित के 4 केस पकड़े गए है, जिसमें रेलवे नियमों के अनुसार पार्टी से जुर्माना वसूल किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular