Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में होने वाली है बड़ी कार्रवाई!

जालंधर में होने वाली है बड़ी कार्रवाई!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : अवैध निर्माण और नाजायज कॉलोनियों के खिलाफ विजीलैंस टीम ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। हाल ही में जालंधर के ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ की गिरफ्तारी के बाद विजीलैंस ने उन इलाकों में जांच शुरू की है, जहां अवैध बिल्डिंग और कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी या जिन्हें केवल नोटिस जारी कर दोबारा निर्माण शुरू करवाया गया था। विजीलैंस की एक टीम ने शनिवार को बस्ती शेख में श्मशानघाट के साथ बनी नाजायज कॉलोनी में पहुंचकर गहन जांच की। इस कॉलोनी में सील की गई कोठियों और पूरी तरह तैयार हो चुकी नाजायज इमारतों की जांच की गई।

विजीलैंस ने मकान बनाने वालों की सूची तैयार की और उन डीलरों की जानकारी जुटाई, जिनके द्वारा ये अवैध कोठियां बनाई गईं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इन निर्माणों को किसकी शह पर और कैसे अंजाम दिया गया। विजीलैंस ने नगर निगम द्वारा तोड़ी गई तीन नाजायज दुकानों की भी जांच की, जो एक पेंट फैक्टरी मालिक की थीं। इन दुकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर’ने के बाद दोबारा निर्माण शुरू होने की शिकायत थी। विजिलेंस इस बात की तहकीकात कर रही है कि इनका पुनर्निर्माण किसके इशारे पर और कैसे हुआ। इस जांच से स्पष्ट हो गया है कि यह कॉलोनी अब विजीलैंस की रडार पर है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular