Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABJalandhar : दवाई बेचने वाले दुकानदारों पर होगा बड़ा Action

Jalandhar : दवाई बेचने वाले दुकानदारों पर होगा बड़ा Action

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की दकोहा (नंगल शामा) चौकी के प्रमुख सब-इंस्पैक्टर नरिंदर मोहन शर्मा ने ड्रग इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह समेत सोमवार को आपत्तिजनक दवाइयां बेचने वाले मैडीकल स्टोरों पर रेड की। इसके दौरान नशा बेचने के आरोप में कई बार जेल जा चुके दीपक पुरी द्वारा किसी और लाइसैंस रखकर खोले गए मैडीकल स्टोर को मौके पर ही बंद करवाया गया और उसे चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर उसने दोबारा मैडीकल स्टोर खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ बनती कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सब-इंस्पैक्टर नरिंद्र मोहन शर्मा तथा ड्रग इंस्पैक्टर की टीम नैशनल एवेन्यू में पहुंची, जहां पर बलविंदर सिंह पुत्र सरूप सिंह द्वारा चलाए जा रहे मैडीकल स्टोर की जांच की गई और इस दौरान कई मिली कई आपत्तिजनक दवाइयों को लेकर बलविंदर सिंह कोई भी बिल तथा सर्टीफिकेट नहीं दिखा पाया, जिसके चलते पुलिस द्वारा बलविंदर सिंह को समेत आपत्तिजनक दवाइयां काबू कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में 223 बी.एन.एस. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular