Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब के बिजली मंत्री का बड़ा ऐलान

पंजाब के बिजली मंत्री का बड़ा ऐलान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण और सेवा प्रदान प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने PSPCL के कॉल सेंटर के बुनियादी ढांचे के विस्तार का ऐलान किया है। इस कदम का मकसद  राज्य भर में बिजली शिकायत रजिस्ट्रेशन प्रणाली की दक्षता और जवाबदेही को बेहतर बनाना है।

मौजूदा समय में PSPCL अपनी उपभोक्ता शिकायत हेल्पलाइन (1912) को दो कॉल सेंटरों के माध्यम से चलाता है। प्रत्येक केंद्र में प्रति शिफ्ट कुल 120 सीटें हैं, जो 24 घंटे संचालित होती हैं। इस प्रकार उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करवाए बिजली संबंधी मुद्दों के प्रबंधन के लिए प्रतिदिन 360 कर्मचारी कॉल सेंटर पर काम कर रहे हैं। यह हेल्पलाइन 150 कॉल चैनलों के माध्यम से संचालित होती है, लेकिन इन संसाधनों के बावजूद, किसी भी समय औसतन 30 कॉल प्रतीक्षा में रहती हैं, हालांकि उन पर तुरंत ध्यान दिया जाता है।

इस बढ़ती मांग को पूरा करने और बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए PSPCL अपनी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि कर रही है। निगम के निदेशक (डब्ल्यूटीडी) ने परिचालन कॉल चैनलों की संख्या को 600 तक बढ़ाने की महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दे दी है। इनमें से 210 चैनल मौजूदा कॉल सेंटरों को अलॉट किए जाएंगे, जबकि बाकी मोहाली में स्थापित किए जाने वाले एक नए कॉल सेंटर में होंगे।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular