pb8 live news : जालंधर के भार्गव कैंप के अंतर्गत आने वाले न्यू दशमेश नगर में हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोलीमार दी। जानकारी के अनुसार इस घटना में युवक को तीन गोलियां मारी गई। घटनास्थल से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया। घायल युवक की पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू उर्फ चंटा के रूप में हुई है। उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी से घर लौटा था। उस व्यक्ति ने बताया कि उसे आज सुबह चंटे का फोन आया और उसने बताया कि उसका किसी से झगड़ा हो गया है। वह देर रात उस घटना के बारे में उससे बात कर रहा था, हमलावरों ने चंटे पर गोलियां चला दीं है। एक गोली युवक के आर-पार हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी को घटनास्थल पर एक खोल मिला।





