Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEपुलिस के हाथ बड़ी सफलता

पुलिस के हाथ बड़ी सफलता

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जिला संगरूर पुलिस ने गेहूं चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सरकारी गोदामों में लूटपाट कर ट्रकों के जरिए गेहूं चुराता था। पुलिस ने उनके कब्जे से 421 बोरी गेहूं (कुल 210 क्विंटल 50 किलो) और एक ट्रक नंबर पी.बी.13-बी.आर.-3159 भी बरामद किया है।

एस.एस.पी. सरताज सिंह चहल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है, दिड़बा और शेरपुर इलाकों में हुई चोरियों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार, 20-21 मई 2025 की रात 14-15 अज्ञात आरोपियों ने शेरपुर के पनसप गोदाम में घुसकर चौकीदारों से मारपीट की और उन्हें बांधकर 256 बोरी गेहूं लूट लिया। यह गेहूं एक वाहन में लोड करके ले गए। मामला थाना शेरपुर में एफ.आई.आर. नंबर 41 के तहत दर्ज हुआ।इसके 3 दिन बाद, 3-4 जून की रात दिड़बा स्थित पनग्रेन के गोदाम में भी चोरी की बड़ी घटना हुई, जहां 280 बोरी गेहूं चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना दिड़बा में मामला नंबर 85 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचना के आधार पर 8 जून 2025 को 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और चोरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular