जालंधर के बबरीक चौक के पास सोमवार सुबह दो बाइक सवार लुटेरों ने एक व्यापारी की सोने की चेन छीन ली। घटना थाना नंबर 5 से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई।
पीड़ित विनय मल्होत्रा ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने दफ्तर जा रहे थे। तभी प्लसर बाइक पर सवार दो युवक उनके पीछे से आए और उनके गले से जबरदस्ती सोने की चेन खींचकर ले गए। इस दौरान संघर्ष में मल्होत्रा का एक्टिवा बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए।
पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि सिर पर गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने थाना नंबर 5 में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।





