पंजाब से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने इसकी पुष्टि की। मजीठिया पिछले करीब 9 महीनों से जेल में थे। इसी बीच डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज नाभा जेल पहुंचे और मजीठिया से मुलाकात की। इस मौके पर डेरा प्रमुख ने पहली बार जेल परिसर में मौजूद मीडिया से भी बातचीत की।





