Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का फिर हुआ विरोध, पढ़े कहां...

जालंधर में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का फिर हुआ विरोध, पढ़े कहां ?

BJP candidate Sushil Rinku again opposed in Jalandhar

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS | JALANDHAR


पंजाब भर में किसानों द्वारा बीजेपी नेताओं का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रचार करने जंडियाला मजकी गांव में पहुंचे जालंधर से बीजेपी उम्मीदवार सुशील रिंकू का किसानों ने जमकर विरोध किया।

जानकारी के अनुसार जंडियाला मजकी में स्थित एक पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करने रिंकू आ रहे थे। जब किसान संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और दोआबा किसान यूनियन के नेताओं ने सुशील कुमार रिंकू को काले झंडे दिखाकर और नारेबाजी कर विरोध जताया।

किसानों के विरोध प्रदर्शन और सुशील कुमार रिंकू के रैली स्थल पर पहुंचने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया और किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular