जालंधर में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों की एक विशेष कमेटी गठित की है, जो गैस एजेंसियों और उनके गोदामों की निगरानी करेगी।
प्रशासन की ओर से 9646222555 नंबर को व्हाट्सएप हेल्पलाइन के रूप में जारी किया गया है, जिस पर लोग सिलेंडरों की कालाबाजारी या गैर-कानूनी जमाखोरी की शिकायत कर सकते हैं।
डीसी ने कहा कि गैस एजेंसियों की लगातार चेकिंग की जाएगी ताकि घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित न हो। साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत से ज्यादा सिलेंडर न खरीदने की अपील भी की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कालाबाजारी या जमाखोरी का कोई मामला सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ जरूरी वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।





