Pb8live News: मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। सिलेंडर के टुकड़े भी 1 किलोमीटर दूर तक बिखरे मिले। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 4 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए।
CM भगवंत मान ने घटना पर शोक जताया है। पता चला है कि फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सूचना मिलते ही मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। यह धमाका इतना खतरनाक था कि मारे गए लोगों के चिथड़े तक उड़ गए।





