चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर बुधवार शाम करीब 5 बजे एक लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका एक स्कूटी में हुआ, जो दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की बताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद दफ्तर को खाली करा दिया गया और पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।
SSP कंवरदीप कौर के मुताबिक, धमाके के बाद दीवारों पर छर्रों जैसे निशान मिले हैं और पास खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है।





