Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक हवालाती...

कपूरथला मॉडर्न जेल में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, एक हवालाती गंभीर रूप से घायल, सिर पर लगी चोट के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कपूरथला मॉडर्न जेल में बुधवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक हवालाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अर्बन एस्टेट निवासी जश्नप्रीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। उसे सिर में चोट लगने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर चार टांके लगाए।

जश्नप्रीत पिछले एक साल से लड़ाई-झगड़े के मामले में जेल में बंद है। झड़प के दौरान चार से पांच कैदियों ने उस पर कड़े और चमचे से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल कर्मचारियों ने हालात काबू में किए और रिपोर्ट कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular