Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में 15 प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी,...

अमृतसर में 15 प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, सभी स्कूल करवाए बंद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमृतसर के 15 नामी प्राइवेट स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। डीसी के आदेश पर सभी स्कूलों में तुरंत छुट्टी कर दी गई और बच्चों को वैन बुलाकर घर भेजा गया। अचानक मिले मैसेज से पेरेंट्स घबराते हुए स्कूल पहुंचे, वहीं बच्चों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने सभी स्कूलों के आसपास का इलाका सील कर दिया है। बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। पुलिस टीमें स्कूलों के अंदर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल को साइबर सेल भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। धमकी किसने दी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद आधिकारिक बयान जारी करने की बात कही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular