Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEBreaking : पंजाब के कांग्रेसी नेता पर ED का बड़ा Action

Breaking : पंजाब के कांग्रेसी नेता पर ED का बड़ा Action

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह की कंपनी, राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त कर ली हैं। ई.डी. के अनुसार यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 की धारा 37 A के तहत की गई है, क्योंकि कंपनी ने विदेश में अवैध रूप से विदेशी मुद्रा रखी थी जो फेमा की धारा 4 का उल्लंघन है। जांच के दौरान पता चला कि राणा शुगर्स लिमिटेड ने ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीदें जारी करके प्राप्त धन में से 2.56 मिलियन डालर (22.02 करोड़ रुपए) विदेश में रखे हैं, जिसे भारत नहीं लाया गया। यह राशि निर्धारित उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं की गई, जो फेमा के नियमों का उल्लंघन है। इससे पहले फरवरी 2025 में आयकर विभाग ने राणा गुरजीत सिंह के कपूरथला और चंडीगढ़ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular