pb8 live news : पंजाब सराकर द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस का बुलडोजर एक्शन जारी है। एक बार पुलिस लुधियाना में बुलडोजर एक्शन की जानकारी सामने आई है। लुधियाना देहात पुलिस ने आज रायकोट के गांव बुर्ज में ड्रग तस्कर हरि सिंह के घर पर बुलडोजर चला दिया है। इस दौरन पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। बता दें कि पंजाब पुलिस के नशे विरुद्ध छेड़े युद्ध के तहत पंचायती जगह पर नशा तस्करके बने 3 मंजिला घर को ढाय दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि, इस घर में रहते चारों लोगों पर 26 के करीब मामले दर्ज हैं। वहीं आपको बता दें गांव के लोगों ने इस दौरान लड्डू भी बांटे। इस मौके पर इलाका निवासियों ने बताया कि उनके इलाके में काफी समये सरेआम नशा बिक रहा था, जोकि अब कंट्रोल में आ रहा है।





