Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSकांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर पर चला बुलडोजर, खैरा ने...

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर पर चला बुलडोजर, खैरा ने कार्रवाई का किया विरोध, जानें पूरा मामला

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कपूरथला की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। पुलिस ने घर के पास गली में लगाए गए गेट का पिलर गिरा दिया, जिससे रामगढ़ गांव में सुबह-सुबह तनाव का माहौल बन गया।

मौके पर विधायक खैरा मौजूद थे। उनकी अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक घर के बाहर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खैरा ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस और सुनवाई के यह कार्रवाई की जा रही है तथा इसे राजनीतिक बदले की भावना से जोड़ा। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई घर पर नहीं बल्कि उससे जुड़े कथित अवैध निर्माण पर की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र एसएसपी गौरव तूरा की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular