Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर से बड़ी खबर, बच्चों के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें

जालंधर से बड़ी खबर, बच्चों के विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें

Big news from Jalandhar, bullets fired in children's dispute,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS/जालंधर


जालंधर के कस्बा फिल्लौर में रविवार को बच्चों में विवाद के दो पक्ष आपस में भीड़ गए । वहीं एक पक्ष ने इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और गली में तोड़फोड़ कर घरों में पथराव तक किया। सुचना मिलते ही पुलिस न मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।

पीड़ित पूजा ने बताया कि छोटे बच्चों के विवाद के बाद ये सारा मामला बढ़ा था। पूजा ने कहा कि, उसके पति विजय जब सामने वाले परिवार को शिकायत लगाने के लिए उनके घर गए तो उन्हें आरोपियों ने थप्पड़ मार दिया।

जब विजय ने विरोध किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। ‎‎‎महिला ने ये आरोपी मनी और उसके बेटे पार्थ पर लगाए हैं। वहीं, दूसरे परिवार ने पूजा के परिवार को मारपीट के आरोप लगाए हैं।

जहां पर ये हमला हुआ, वहां पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर रहे है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द आरोपी केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular