Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के पास चली गोलियां, युवक के बाजू...

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के पास चली गोलियां, युवक के बाजू से आरपार हुई, पढ़ें

Bullets fired near the law gate of Lovely Professional University

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS/ JALANDHAR


जालंधर से बड़ी खबर सामने आयी है। फगवाड़ा के पास स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लॉ-गेट के बाहर दो पक्षों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी।

गोली सत्यम नाम के युवक के लगी है। एक गोली युवक के पेट को छूते हुए निकली दूसरी गोली उसकी बाजु पर लगी जोकि आरपार हो गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पीड़ित सत्यम ने बताया कि वह अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से फ्री होकर ग्रीन वैली एरिया में गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद मनी नाम के युवक ने गोलियां चला दी।

सत्यम ने आरोप लगाया है कि मनी कुछ दिन पहले ही बेल पर आया था। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं, कपूरथला जेल में वह सजा काट रहा था। वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा- उन पर लगे सभी आरोप लगत हैं, उलटा उन पर हमला किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular