Punjab के मानसा जिले के झुनीर कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल जा रही दो बहनों, सीमा रानी (8) और मीना रानी (14), की मौके पर ही मौत हो गई, जब एक तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें स्कूटी समेत कुचल दिया।
हादसे में उनके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां भाई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों के अनुसार, बिंदर राम अपने बच्चों को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।





