Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARदुःखद खबर: श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन सेठ सतपाल...

दुःखद खबर: श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन सेठ सतपाल मल का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Sad news: Seth Satpal Mall, Chairman of Shri Guru Ravidas Dham Boota Mandi, passes away; last rites to be performed tomorrow

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर: शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के चेयरमैन और जाने-माने समाजसेवी सेठ सतपाल मल के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।

सेठ सतपाल मल धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे। खासकर श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी के सौंदर्यीकरण में उनका अहम योगदान रहा। उनके प्रयासों से धाम परिसर में कई विकास कार्य संपन्न हुए।

उनके निधन पर शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे जलोवाल आबादी श्मशान घाट में किया जाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular