कलानौर-गुरदासपुर रोड पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पायलट गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पायलट गाड़ी में सवार तीन पुलिस कर्मी और स्विफ्ट कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए कलानौर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। मंत्री हरभजन सिंह बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत चेक देने डेरा बाबा नानक जा रहे थे।
काफिले में डीसी दलविंदरजीत सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। हादसे के बाद मंत्री ने स्वयं मौके पर पुलिस की सहायता की। हादसे में कुल सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।





