कनाडा सरकार ने भारत में सक्रिय लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है। इस फैसले के तहत गैंग की कनाडा में मौजूद संपत्ति, वाहन और धन जब्त या फ्रीज किए जा सकेंगे। गैंग को वित्तीय मदद देना अपराध माना जाएगा और इससे जुड़े लोगों की कनाडा में एंट्री भी मुश्किल होगी।
कनाडा सरकार ने बिश्नोई गैंग को इंटरनेशनल क्रिमिनल संगठन बताया है, जो भारत और कनाडा दोनों जगह सक्रिय है। यह गैंग हत्या, गोलीबारी, आगजनी, धमकी और वसूली के जरिए डर फैलाता है और खासकर प्रवासी समुदायों, व्यवसायियों व सांस्कृतिक हस्तियों को निशाना बनाता है।





