जालंधर में रविवार सुबह पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर कार सीख रही एक युवती ने बैक करते समय हादसा कर दिया। इसमें अखबार बांटने वाला एक हॉकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में मंत्री की निजी गाड़ी और घर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ।
📹 हादसे की पूरी CCTV ↓↓↓↓↓↓↓↓
पीड़ित दीपक, जो रस्ता मोहल्ला का रहने वाला है, ने बताया कि घटना सुबह करीब 7:15 बजे शास्त्री मार्केट चौक के पास हुई। वह अखबार बांटने जा रहा था, तभी गाड़ी आकर उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया। थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।





