Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABमोहाली में थाने के सामने खड़ी कारों में अचानक लगी भीषण आग,...

मोहाली में थाने के सामने खड़ी कारों में अचानक लगी भीषण आग, धमाकों से दहशत

Cars parked in front of a police station in Mohali suddenly caught fire, causing panic.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: मोहाली के फेज-8 थाने के सामने पार्किंग में अचानक आग लगने से करीब 10 से 12 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि ये सभी वाहन थाने की केस प्रॉपर्टी थीं। घटना स्थल फोर्टिस अस्पताल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, पंचायत भवन और पुडा भवन जैसी अहम इमारतों के पास स्थित है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कई वाहन चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular