Pb8Live News: पंजाब के तरनतारन जिले में 1993 में हुए फेक एनकाउंटर केस में मोहाली स्थित सीबीआई कोर्ट ने 5 पूर्व पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया है। दोषियों में एसएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। कोर्ट आज 32 साल पुराने इस मामले में दोषियों को सजा सुनाएगी।
दोषियों में पूर्व डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह, पूर्व एएसआई दविंदर सिंह, गुलबर्ग सिंह, सूबा सिंह और रघबीर सिंह शामिल हैं। इन सभी को 7 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है, जिनमें 3 पुलिस अधिकारी भी थे।
सीबीआई जांच के अनुसार, 27 जून 1993 को सरहाली थाने के तत्कालीन प्रभारी गुरदेव सिंह की अगुआई में पुलिस टीम ने एक सरकारी ठेकेदार के घर से 6 लोगों को झूठे डकैती केस में गिरफ्तार किया था, जिनमें SPO शिंदर सिंह, देसा सिंह, सुखदेव सिंह, बलकार सिंह और दलजीत सिंह शामिल थे।





