केंद्र सरकार ने सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारा ननकाना साहिब की यात्रा की अनुमति दे दी है। नवंबर 2025 में जत्था 10 दिन के वीज़ा पर भारत-पाक अटारी बॉर्डर से रवाना होगा। श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे।
यात्रा में शामिल होने के लिए पासपोर्ट एसजीपीसी और डीएसजीएमसी के माध्यम से बनवाना अनिवार्य होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंद हुई यह यात्रा अब फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे सिख श्रद्धालुओं को लंबे समय बाद ऐतिहासिक अवसर मिलेगा।





