Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABजातिगत बयान के आरोपों पर चन्नी का जवाब: यह राजनीतिक साजिश है,...

जातिगत बयान के आरोपों पर चन्नी का जवाब: यह राजनीतिक साजिश है, बोले—मैं समाज को जोड़ने वाला हूं

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने खिलाफ चल रहे जातिगत बयानों के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वे गुरु साहिबानों के सिद्धांत “मानस की जात सबे एके पहचानबो” में विश्वास रखते हैं और किसी भी मंच से किसी जाति या समुदाय के खिलाफ बयान नहीं दे सकते।

चन्नी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि चमकौर साहिब की पवित्र धरती से जुड़ा व्यक्ति कभी समाज को बांटने की सोच नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने हमेशा पंजाब, किसानों और खेत मजदूरों की आवाज उठाई है।

पंजाब को ‘गुलदस्ता’ बताते हुए चन्नी ने सभी समुदायों के साथ मिलकर चलने की जरूरत पर जोर दिया और भरोसा जताया कि इससे सामाजिक एकता और पार्टी दोनों मजबूत होंगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular