Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंचतत्व में विलीन हुए मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा, अंतिम विदाई में...

पंचतत्व में विलीन हुए मशहूर संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा, अंतिम विदाई में जुटी संगीत जगत की हस्तियां

Renowned musician Charanjit Singh Ahuja merged into the five elements

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध संगीतकार चरणजीत सिंह आहूजा (74) का सोमवार को मोहाली में अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय से कैंसर से पीड़ित आहूजा ने रविवार को अपने निवास पर अंतिम सांस ली थी। सोमवार को उनके बड़े बेटे सचिन आहूजा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

भावुक माहौल में उनके तीनों बेटों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी पंजाबी संगीत जगत की कई प्रमुख हस्तियां — गिप्पी ग्रेवाल, हंसराज हंस, सतिंदर बुग्गा और अलाप सिकंदर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

चरणजीत सिंह आहूजा के तीन बेटे हैं। उनके बड़े बेटे सचिन आहूजा खुद भी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। चरणजीत सिंह आहूजा ने पंजाबी संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular