Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में एनकाउंटर, चौधरी गैंग के शूटर ने पुलिस पार्टी पर की...

जालंधर में एनकाउंटर, चौधरी गैंग के शूटर ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद काबू

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात कौशल चौधरी गैंग के एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे आरोपी नरेंदर उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने बाइक भगा ली। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा है और दो मामलों में फरार है। गोराया में उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular