Pb8Live News: अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का दावा किया है। पन्नू ने अमृतसर के बस स्टैंड के पास स्थित हिन्दू मंदिर, जिला कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे भड़काऊ नारे लिखवाने की जिम्मेदारी ली है।
SFJ द्वारा जारी एक एडिटेड वीडियो में इन नारों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वीडियो में “SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद” और “भगवंत मान मुर्दाबाद” जैसे देशविरोधी नारे लिखे हुए नजर आ रहे हैं।
आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए, उनके द्वारा राज्य में तिरंगा फहराने की योजना का विरोध किया है। उसने इस कदम को भूमि अधिग्रहण (लैंड पूलिंग) को बढ़ावा देने की “साजिश” बताया है। यही नहीं, SFJ ने वीडियो के माध्यम से सीएम भगवंत मान को फरीदकोट में जान से मारने की धमकी तक दी है।





